Akhand Tiranga Yatra
सोशल संवाद / जमशेदपुर : नमन द्वारा 23 मार्च को आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बिरसानगर जोन नं. 3D, पहाड़ी के ऊपर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा केवल शहीदों के सम्मान का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाएं।
बैठक में काशीनाथ प्रधान, कलाकांतो महतो, वीरगु मंडल, कार्तिक महतो, आकाश, जगदीश, उमेश, सुमंतो, अर्जुन, विशु, विशभानु, शिबू, बुद्धदेव सहित अन्य ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
सोशल संवाद/ डेस्क : नारियल की गरी, जो नारियल के अंदर मौजूद सफेद गूदा होता…
सोशल संवाद /डेस्क : ■ Infrastructure : जो हमारा वर्षों से dream था, उस dream…
सोशल संवाद /डेस्क: केद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी…
सोशल संवाद/डेस्क : आज यानी 19 मार्च बुधवार को लैंड फॉर जॉब केस में ED राजद…
सोशल संवाद / डेस्क : हेमा मालिनी की जगन्नाथ पुरी यात्रा पर विवाद खड़ा हो…
सोशल संवाद/रांची : इंडिया का अपना त्योहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के…