---Advertisement---

चक्रधरपुर में रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा समिति का हुआ पुनर्गठन, राजू प्रसाद कसेरा चुने गए अध्यक्ष

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चक्रधरपुर : आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर स्थित वन विश्रामगृह में रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा ने की।

ये भी पढे : बोलानी महिला समिति द्वारा मधुबनी पेंटिंग क्लास की शुरुआत, महिलाओं के लिए दो महीने निशुल्क

बैठक के दौरान सबसे पहले पुरानी कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राजू प्रसाद कसेरा को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने पर भी चर्चा की। साथ ही पर्व के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की इस दौरान खबर आई कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संरक्षक पद पर नहीं रहेंगे विधायक सुखराम ।।दूरभाष पर दी जानकारी।

इस बैटक में नगर पालिका अध्यक्ष सन्नी उराँव,बीजेपी नेता डॉ विजय सिंह गगराई,अशोक सारंगी, संजय पासवान,अनूप दुबे,गौतम रवानी,पवन शंकर पांडे,दीपक सिंह,शम्भू साव,राजेश शुक्ला समेत अखाड़ा के सदस्य उपस्थित थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---