सोशल संवाद/राँची : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढे : LPG संकट के बीच झारखंड में केरोसिन की वापसी, राशन कार्डधारकों को मिलेगा तेल
शुक्रवार की शाम कोडरमा, गिरिडीह, चतरा में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, रांची, धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में कहीं-कहीं पर गर्जन, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।

इधर, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें (3-4) डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है।









