---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

झारखंड में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढे : काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है, जिससे जलभराव और आवागमन प्रभावित हो सकता है।

राजधानी रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां तेज होने से वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। इससे कृषि कार्यों को भी फायदा मिलने की संभावना है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • तेज हवा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version