समाचार

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

सोशल संवाद / डेस्क : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर के तत्वावधान मे बारीडीह रक्रिएशन क्लब में थल सेना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिक साथियों ने ने देश की सुरक्षा में डटे सैनिको के योगदान को याद करते हुए सभी उपस्थित थल सैनिकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।संगठन के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि नागरिक परिवेश में सैनिकों का सम्मान होते देखना वाकई मे बहुत ही गौरवमयी पल है।इसके उपरांत एक एक कर सभी पुर्व सैनिकों ने सेना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा अध्यक्ष विनय यादव एवं अन्य आर्मी से सेवानिर्वित सैनिक साथियों एवं प्रतिनिधिगण द्वारा केक कटिंग किया गया। सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम के साथ-साथ सम्मान समारोह के बाद ,देशभक्ति गीतों पर सभी ने झूमकर सेना दिवस का जश्न मनाया।

नन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर अद्भुत नृत्य एवं नाटक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर भारी मात्रा में पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति, एवं सुभाष बाल सेना ,कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। सभी थल सेना कि सेवानिवृत्त साथियों का कहना था कि सिविल समाज में सैनिकों का सम्मान एक बेहद गौरवमयी एहसास है। इसके बाद सभी ने भोजन का आनंद उठाया। मौके पर सैन्य मातृशक्ति सेमंजुला,कंचन,सविंदर,रिंकी,वंदना,रूबी,पूनम, अनुपमा,वीना,भावना,संगीता के साथ पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह ,अवधेश कुमार,एसके सिंह ,धीरज सिंह, हरिशंकर पांडे, जसवीर सिंह मनजीत सिंह, बिरजू कुमार, कुंदन सिंह, के एम सिंह, पुरी शैलेश कुमार सिंह, मनोज,आर पी सिंह,अनुपम,राजीव सिंह,विजय कुमार,एस बी सिंह, विनेश प्रसाद,आमोद कुमार,दलबीर सिंह,सत्यप्रकाश,रजनीश,कैप्टन डी एन सिंह,पंकज शर्मा,उमेश शर्मा,पवन,किशोर एवम अन्य 50 लोग उपस्थित रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago