अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों का किया सम्मान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क (रिपोर्ट-आलोक ) :  आजकल के दैनिक जीवन में डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप साबित हुए हैं। बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्गों को तरह तरह की होने वाली बीमारियों का निदान करने में हमारे डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के सहयोगी स्टाफ सालों भर चौबीसों घंटे अनवरत सेवा दे रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण दिन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक जमशेदपुर के डॉक्टर कर्नल ए के होता डॉक्टर भट्टा मिश्रा डॉक्टर अनुश्री दत्ता एवं ऑफिसर इंचार्च कर्नल तेजपाल बाजवा, ब्रह्मानंद अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर संतोष गुप्ता एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट आर के अग्रवाल को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही डॉक्टरों का आज के समाज में योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

डॉक्टरों के सहयोग के साथ ही समाज का हर वर्ग देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला अमित कुमार सत्येंद्र तिवारी अशोक श्रीवास्तव एवं संजय स्वर्णकार शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---