Dr Abhishek Child Care

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह और महामंत्री श्री आर के सिंह ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 9 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

जिनके नाम निम्नलिखित है:-
वेहिकल फैक्टरी से विजय नंद शर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव और कांता प्रसाद शर्मा, इंजन से सुभेन्द्र कुमार महाकुल और शिबानन्द बनर्जी, एक्सल से रंजीत कुमार सिंह, हीट ट्रीटमेंट से दिलीप दास, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से संतोष कुमार शर्मा, गियर बॉक्स असेम्बली से प्रदीप कुमार मोहन्ती। अपने संबोधन में महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने कहा कि आज तक आपने जिस दायित्व के साथ अपने कंपनी टाटा मोटर्स को बुलंदियो में ले जाने का काम किया आशा करते है उसी दायित्व के साथ अब आप सभी अपने परिवार और समाज को भी आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह जी ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है। आपके लिए यूनियन के लोग हमेशा साथ रहेंगे। कभी भी जरूरत हो तो हम सब आप के साथ है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version