---Advertisement---

उधार के पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

By Riya Kumari

Published :

Follow
उधार के पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सोनारी शिवलाल बस्ती निवासी जय कुमार दुबे ने कुछ लोगों पर घर पहुंचकर धमकी देने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से थाना और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढे : सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड में विकास योजनाओं और संस्थानों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

घर पहुंचकर धमकी देने का आरोप

जय कुमार दुबे के अनुसार, 5 अप्रैल की रात माही इंटरप्राइजेज से जुड़े प्रदीप कुमार सोनकर, दीपिका सोनकर और पांच अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज की और कानूनी नोटिस भेजने पर नाराजगी जताते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि घटना की जानकारी तुरंत सोनारी थाना को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

25 लाख रुपये उधार देने का दावा

जय कुमार दुबे, जो रिलेक्स बार के संचालक बताए जा रहे हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2018 में प्रदीप सोनकर और दीपिका सोनकर को 25 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस नहीं मिलने पर उन्होंने सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आरोपियों ने अक्टूबर 2022 में 11.60 लाख रुपये और अप्रैल 2023 में 2 लाख रुपये लौटाए थे। इसके बाद न्यायालय में एक वर्ष के भीतर शेष 8 लाख रुपये लौटाने का इकरारनामा भी दिया गया था।

चेक बाउंस होने के बाद भेजा था कानूनी नोटिस

पीड़ित के अनुसार, बाद में आरोपियों ने 8 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने कानूनी नोटिस भेजा था। इसी नोटिस से नाराज होकर आरोपी कथित रूप से उनके घर पहुंचे और धमकी दी।

जय कुमार दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक कथित रकम प्राप्ति रसीद की फोटो कॉपी फेंकी, जिस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे।

पुलिस से सुरक्षा की मांग

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने सोनारी थाना के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version