---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद वार्ड संख्या–3 से आलोक बाजपेयी जी ने भरा नामांकन, जनसमर्थन का उमड़ा सैलाब

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या–3 से वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता आलोक बाजपेयी जी ने आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर जुगसलाई में जनसमर्थन का अभूतपूर्व नज़ारा देखने को मिला।

ये भी पढे : एमसीडी के 30 फीसद स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हैं, कई स्कूल अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं – अंकुश नारंग

नामांकन यात्रा की शुरुआत पुरानी बस्ती स्थित श्रुति चौक से हुई, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात आतिशबाज़ी और जयघोष के साथ नामांकन यात्रा प्रारंभ हुई, जो जुगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई परसुडीह प्रखंड कार्यालय तक पहुँची।

पूरी यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “आलोक बाजपेयी जिंदाबाद” और “वार्ड 3 का भविष्य आलोक बाजपेयी” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिला के निवर्तमान अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, विश्व हिंदू परिषद जुगसलाई नगर अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मनीष पुरोहित, राजू सरदार, सुरेश गणेरिवाल, सुरेश देबुका, सतीश कुमार सिंह, गुरमीत सिंह भामरा, सीमा मंडल, रीना चौधरी, बबलू नायक, सौरव रजक, दिलीप साहि, लव सिंह, जय प्रकाश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

नामांकन के पश्चात अपने संबोधन में आलोक बाजपेयी जी ने कहा कि वे वार्ड संख्या–3 के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। आज का यह नामांकन कार्यक्रम यह स्पष्ट संकेत देता है कि वार्ड संख्या–3 की जनता ने बदलाव और मजबूत नेतृत्व का मन बना लिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version