सोशल संवाद / डेस्क : Alia Bhatt और शरवरी स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म ‘Alpha‘ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने करीब 13 से 16 करोड़ रुपये के बीच का कारोबार किया। सोमवार को कलेक्शन घटकर 3.85 करोड़ रुपये रह गया और पांचवें दिन फिल्म ने करीब 4.25 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान) की कमाई की।
‘Alpha’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं, जबकि ऋतिक रोशन ने अपने लोकप्रिय किरदार ‘कबीर’ के रूप में कैमियो किया है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ‘Welcome to the Jungle’, ‘Cocktail 2’ और ‘Baby Do Die Do’ जैसी फिल्मों से चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद ‘Alpha’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। अब सभी की नजरें आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं कि फिल्म 100 करोड़ क्लब की ओर कितनी तेजी से बढ़ती है।










