Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अमरनाथ यात्रा हो रही शुरू? जानिए बाबा बर्फानी के गुफा के दर्शन सबसे पहले किसने किया था

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : हर शिव भक्त अपने जीवनकाल में एक बार केदारनाथ और बाबा बर्फानी के दर्शन जरूर करना चाहता है। इन दोनों तीर्थ स्थलों की यात्रा करना सभी के लिए एक ख्वाब का साकार होने जैसा होता है। सभी तीर्थ यात्राओं में अमरनाथ की यात्रा सबसे कठिन मानी जाती है। बाबा बर्फानी के गुफा तक पहुंचने के लिए काफी ऊंची चढ़ाई करनी पड़ती है। अमरनाथ की यात्रा अत्याधिक जटिल मानी जाती है। इसके बावजूद भोला भंडारी के भक्तगण साल भर अमरनाथ यात्रा के शुरू होने की तारीख का इंतजार करते हैं। हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवजी के दर्शन करने आते हैं। आज हम यहां जानेंगे अमरनाथ यात्रा की तारीख, महत्व और इतिहास के बारे में।

अमरनाथ यात्रा 2023 कब शुरू होगी – इस साल अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होने वाली है। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। सरकार ने अमरनाथ यात्रा को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया ऑनलाइन और ऑफलाइन 17 अप्रैल 2023 से शुरू की जा चुकी है। वहीं आपको बता दें कि अमरनाथ में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए जाते हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अमरनाथ यात्रा का महत्व – अमरनाथ के पवित्र गुफा में बने शिवलिंग के दर्शन मात्र से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, बाबा बर्फानी के दर्शन से हजार गुना पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से होती है। कहते हैं कि यह शिवलिंग चंद्रमा की रौशनी के चक्र के साथ घटता और बढ़ता है। बर्फ से बने शिवलिंग के कारण ही इसे ‘बाबा बर्फानी’ कहते हैं।

अमरनाथ गुफा का इतिहास – जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुफा का दर्शन महर्षि भृगु पवित्र ने सबसे पहले किया था। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उस दौरान  ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांतवास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहते हैं कि तभी से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator