---Advertisement---

विवादों के बीच पवन सिंह पहुंचे रियलिटी शो राइज एंड फॉल

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Amidst controversies, Pawan Singh reached the reality show Rise and Fall

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा से अपने गानों, फिल्मों और दमदार पर्सनालिटी के लिए सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन उनकी ज़िंदगी में जितनी सफलता रही है, उतनी ही ज्यादा विवाद भी जुड़े रहे हैं। अक्सर उनका नाम निजी रिश्तों और कानूनी पचड़ों में घिरा दिखाई देता है। अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में हैं क्योंकि वो बिज़नेसमैन अशनीर ग्रोवर के नए रियलिटी शो राइज एंड फॉल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : Akshay Kumar और Arshad Warsi की Jolly LLB 3 पर से विवाद के बादल छंटे, अब 19 सितंबर को होगी रिलीज़

शो में एंट्री से पहले उठे सवाल

शो का प्रोमो रिलीज़ हो चुका है और उसमें पवन सिंह की झलक देखने के बाद फैन्स में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, साथ ही यह सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर पवन सिंह को इस शो की ज़रूरत क्यों पड़ी। क्या वो अपनी विवादित छवि को साफ करने आए हैं या फिर करियर में नया एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं? जवाब तो शो के एपिसोड्स में मिलेगा, लेकिन उससे पहले नज़र डालते हैं उन विवादों पर जिनसे पवन सिंह का नाम जुड़ा रहा।

पहली पत्नी की रहस्यमयी मौत

पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने सभी को चौंका दिया। नीलम की मौत के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आईं, जिनमें यह भी कहा गया कि पवन सिंह पर मानसिक दबाव डालने का आरोप था। हालांकि, इस मामले की सच्चाई आज तक परतों में दबी हुई है।

अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते

पहली पत्नी के निधन के बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दोनों के रिश्ते पर अक्सर मीडिया में खबरें आती रहीं। कहा जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ शादी करना चाहती थीं, लेकिन अचानक पवन ने दूसरी शादी करके सबको चौंका दिया। अक्षरा सिंह ने बाद में कई बार मीडिया के सामने पवन पर गंभीर आरोप लगाए।

दूसरी शादी और तनाव

पवन सिंह ने 2018 में बलिया की ज्योति सिंह से शादी की। शुरुआती दिनों में यह रिश्ता खुशहाल दिखाई दिया, लेकिन जल्द ही उनके बीच खटपट की खबरें आने लगीं। तलाक की अटकलें भी जोर पकड़ने लगीं। हालांकि पिछले साल ज्योति सिंह चुनावी मैदान में पति का समर्थन करती नज़र आईं और लगा कि सब ठीक हो गया है। लेकिन हाल ही में ज्योति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि पवन उनसे दूरी बना रहे हैं और अगर यह हालात ऐसे ही रहे तो वो आत्महत्या कर लेंगी।

अंजलि राघव विवाद

कुछ समय पहले लखनऊ में हुए एक इवेंट में पवन सिंह पर अंजलि राघव ने अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। मामला बढ़ा तो पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन अंजलि का कहना था कि पवन की पीआर टीम उन्हें ट्रोल करवाने में लगी है।

अब क्या नया दिखाएंगे पवन सिंह?

लगातार विवादों से घिरे रहने के बावजूद पवन सिंह की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। उनके गानों और फिल्मों के करोड़ों फैन्स हैं। अब जब वो राइज एंड फॉल जैसे शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इस मंच पर अपनी निजी जिंदगी और विवादों पर खुलकर बात करेंगे या फिर केवल मनोरंजन का हिस्सा बनेंगे।

शो 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। फैन्स को उम्मीद है कि पवन सिंह इस मंच पर कुछ नया और सच्चा दिखाएंगे, जिससे उनके करियर और पर्सनल लाइफ की कई परतें साफ होंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---