---Advertisement---

युद्ध की खबरों के बीच मानगो में गैस बुकिंग के लिए उमड़ी भीड़, एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतार

By Riya Kumari

Published :

Follow
युद्ध की खबरों के बीच मानगो में गैस बुकिंग के लिए उमड़ी भीड़, एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के जमशेदपुर में युद्ध से जुड़ी खबरों के बीच लोगों में आवश्यक वस्तुओं को लेकर चिंता बढ़ती नजर आई। शनिवार को शहर के मानगो इलाके में गैस बुकिंग कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कंचनदीप गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर बुक कराने और जानकारी लेने के लिए पहुंचने लगे, जिससे लंबी कतार लग गई।

यह भी पढे : वकील मनोज टंडन का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर फैल रही खबरों के कारण कई लोग भविष्य में गैस की कमी की आशंका से चिंतित हो गए। इसी वजह से कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर जल्द से जल्द गैस सिलेंडर बुक कराने की कोशिश की। गैस एजेंसी के बाहर अचानक बढ़ी भीड़ को संभालने में कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में खड़े हैं ताकि समय रहते गैस बुकिंग सुनिश्चित कर सकें।

हालांकि गैस एजेंसी से जुड़े लोगों ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है और गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग कराएं। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह से बचें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की सुविधा मिलती रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version