फिल्मी संवाद

अमिताभ बच्चन ने भी मालदीव पर किया ट्वीट, बोले- मैं लक्षद्वीप गया हूं, वहां…

सोशल संवाद/डेस्क : मालदीव के बजाय भारत के ही लक्षद्वीप और अंडमान जैसे द्वीप घूमने के समर्थन में अबअमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया है। उनका पोस्ट क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के जवाब में है। इसमें वीरेंद्र ने मालदीव के मंत्रियों के घटिया कमेंट को आपदा में अवसर बताया था। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि हम आत्मनिर्भर हैं। हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। बिग बी के ट्वीट के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने भारत में घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की तस्वीरें शेयर करके मालदीव का विरोध किया है.

अमिताभ बच्चन ने भी अब मालदीव मिनिस्टर्स की हरकत पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के पोस्ट को रीट्वीट करके लिखा है, वीरू पाजी… यही सही मौका है। हमारी खुद की धरती ही सबसे अच्छी है… मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे बेहद खूबसूरत लोकेशंस हैं। खूबसूत पानी से भरे बीच और अंडरवॉटर एक्सपीरियंस तो गजब का है। हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं, हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। लोग इस पोस्ट पर कई कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, अब बच्चन साहब भी आ गए मैदान में। एक ने लिखा है, अब लक्षद्वीप में लाइन लग जाएगी। 

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा था. उडुपी के खूबसूरत बीच हैं, पोंडी का पैराडाइज बीच हो, अंडमान के नील और हैवलॉक हैं या हमारे देशभर के खूबसूरत बीच, भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग गए नहीं और जिनको इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट की बहुत जरूरत है। भारत आपदा को अवसर बनाने के लिए जाना जाता है। हमारे देश और प्रधानमंत्री पर मालदीव के लोगों का कटाक्ष एक बढ़िया अवसर है। कृपया आपलोग ऐसी खूबसूरत जगहों के नाम बताएं जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया गया। 

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

15 hours ago