फिल्मी संवाद

अमिताभ बच्चन ने KBC 15 को किया अलविदा; नम आंखो से बोले- आखिरी बार कह रहा हूं शुभरात्री

सोशल संवाद/डेस्क : अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को काफी पसंद है। शो से ना सिर्फ सबको ज्ञान मिलता है बल्कि बिग बी उनके साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी डिस्कस करते हैं। हालांकि अब यह शो आपको नहीं देखने को मिलेगा। दरअसल, इस सीजन का एंड हो गया है और बिग बी ने सभी फैंस से विदाई ली है। वह अपने आंसू भी नहीं रोक पाए हैं।

बिग बी बोलते हैं, ‘देवी और सज्जनों अब हम जा रहे हैं और कल स ये मंच अब नहीं सजेगा। अपनों से यह क पाना कि कल से हम यहां नहीं आ पाएंगे, ना तो कहने की हिम्मत होती और ना ही कहने का मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कने जा रहा हूं…शुभरात्री।’ प्रोमो में यह भी दिखता है कि दर्शकों में से एक महिला उठती हैं और कहती हैं कि ‘हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं।’ बिग बी इस दौरान काफी इमोशनल दिखे। वहीं वहां मौजूद दर्शक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

बता दें कि इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं 21 साल के जसकरण सिंह। वहीं इसी सीजन के किड्स स्पेशल एपिसोड में 12 साल के मयंक भी करोड़पति बने हैं। मयंक सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट रहे हैं जो शो के विनर बने। बिग बी अब फिल्म कल्कि 2898 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी के अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। बिग बी और प्रभास की यह पहली फिल्म है। वहीं दीपिका, बिग बी के साथ फिल्म पीकू में साथ में काम कर चुकी हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • राजनीति

कार्यकाल के अंतिम चरण में “शिक्षा पर बात” संवाद का आरम्भ दिखाता है कि यह सिर्फ एक दिखावा है – वीरेंद्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष…

1 hour ago
  • समाचार

टाटा स्टील नोआमुंडी के तत्वावधान में रन-ए-थॉन 17 नवंबर को आयोजित होगा; तीन श्रेणियों में होगी दौड़

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : वर्तमान वर्ष 2024 मे , टाटा स्टील नोवामुंडी द्वारा…

1 hour ago
  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

22 hours ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

1 day ago