Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बाइक राइड के बाद मुश्किलों में फंस गए अमिताभ बच्चन…

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक शख्स के साथ बाइक पर बैठे हुए फोटो शेयर की थी। अमिताभ पीछे बैठे हुए थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उनकी फोटो आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे और मुंबई पुलिस को टैग कर एक्शन लेने के लिए कहा। पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि मामले को आगे बढ़ा दिया गया है।

बाद में अमिताभ ने सफाई देते हुए कहा कि वह क्रू मेंबर की बाइक पर बैठे हुए थे और कहीं यात्रा नहीं कर रहे थे। अब अमिताभ ने लेटेस्ट फोटो शेयर की और इसके साथ कैप्शन में लिखा कि वह ‘गिरफ्तार’ हो गए हैं। अमिताभ बच्चन एक पुलिस वैन के सामने खड़े हैं। उन्होंने लिखा- ‘अरेस्टेड’।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अमिताभ ने ब्लैक पैंट और चेक शर्ट पहना है। वह नीचे देख रहे हैं और इंटेस एक्सप्रेशन दे रहे हैं। कमेंट मे जोमाटो ने मुंबई पुलिस को टैग कर कहा, ‘क्या अंदर खाना भिजवा सकते हैं?’ एक फैन कहते हैं, ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है सर।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘आखिरकार डॉन को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया।’ एक फैन ने लिखा, ‘भूतनाथ को कई अरेस्ट नहीं कर सकता।’ एक यूजर कहते हैं, ‘देखा अपनी लापरवाही का नतीजा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator