Amitabh Bachchan Health Update: ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, हुई सर्जरी, अब कैसी है बिग बी की तबीयत?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Amitabh Bachchan Health Update: ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, हुई सर्जरी, अब कैसी है बिग बी की तबीयत?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 83 वर्षीय अभिनेता ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया कि उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती होना पड़ा था और उनकी सर्जरी भी हुई। इस खुलासे के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढे : रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh की दमदार वापसी, ‘Awarapan 2’ में फिर गूंजेगी उनकी आवाज

ब्लग में साझा किया हेल्थ अपडेटअमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किस स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल जाना पड़ा या सर्जरी किस वजह से की गई।

अब घर लौट आए हैं बिग बी

राहत की बात यह है कि अमिताभ बच्चन अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद का समय उनके लिए आसान नहीं रहा और रिकवरी में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिलहाल वह डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

जैसे ही अमिताभ बच्चन का यह ब्लॉग सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। कई लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ करते हुए संदेश साझा किए।

फिलहाल बिग बी या उनके परिवार की ओर से बीमारी और सर्जरी को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उनके प्रशंसक उनके अगले हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। यही वजह है कि उनकी सेहत से जुड़ी हर खबर उनके चाहने वालों के लिए खास मायने रखती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version