Amitabh Bachchan मीडिया पर भड़के, बोले- धार्मिक प्रार्थना को चुनौती बताकर पेश करना गलत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Amitabh Bachchan मीडिया पर भड़के, बोले- धार्मिक प्रार्थना को चुनौती बताकर पेश करना गलत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट की गलत व्याख्या किए जाने पर मीडिया के कुछ हिस्सों को जमकर फटकार लगाई है। बिग बी ने साफ किया कि उनका ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ वाला जिक्र भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रार्थना से जुड़ा था, न कि किसी विरोधी को चुनौती देने के लिए।

यह भी पढे : 10 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Shah Rukh Khan, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस से होती है मोटी कमाई

‘हाथी घोड़ा पालकी’ वाली पोस्ट पर क्यों नाराज हुए Amitabh Bachchan?

Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट में मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में बोली जाने वाली पंक्ति ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ को कुछ मीडिया संस्थानों ने गलत संदर्भ में पेश किया।

बिग बी के मुताबिक, उनकी भक्ति से जुड़ी बात को इस तरह दिखाया गया, मानो वह अपने विरोधियों को चुनौती दे रहे हों और कह रहे हों कि ‘ले आओ हाथी-घोड़ा, हम अपने हथियारों से लड़ेंगे और डरेंगे नहीं।’ उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं का अनादर और उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करना बताया।

50 मिलियन फॉलोअर्स का जिक्र कर दी चेतावनी

Amitabh Bachchan ने अपनी पोस्ट में करीब 5 करोड़ फॉलोअर्स का जिक्र करते हुए मीडिया को चेतावनी भी दी। उन्होंने लिखा कि जिस दिन वह इशारा करेंगे, उनके फॉलोअर्स का एक हिस्सा जवाब देने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को जितना गलत तरीके से पेश किया जाएगा, उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी उतनी ही मजबूत हो सकती है।

मीडिया की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

बिग बी ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उसकी जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी से गलती होती है तो उसे स्वीकार करना और माफी मांगकर सुधार करना चाहिए। लेकिन कुछ मीडिया संस्थानों के रवैये में उन्हें ऐसी जवाबदेही नजर नहीं आती।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी तकलीफ को पीड़ित के तौर पर जाहिर करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि उनका दर्द उनका निजी मामला है और वह इसे मीडिया के साथ साझा नहीं करना चाहते।

पहले भी अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में थे बिग बी

इस विवाद से पहले Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि अगर मीडिया उनके बारे में लिखना बंद कर दे तो भी उन्हें कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि अब उनका अपना समाचार पत्र उनके फॉलोअर्स के बीच चलता है। इसी पोस्ट में उन्होंने हाथी-घोड़े वाली पंक्ति का इस्तेमाल किया था।

बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पंक्ति का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से है। इसी बात को गलत संदर्भ में पेश किए जाने पर उन्होंने मीडिया के एक वर्ग की आलोचना की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version