Dr Abhishek Child Care

अमिताभ बच्चन ट्रैफिक में फंसे…अनजान व्यक्ति ने दी लिफ्ट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र में भी ऐक्टिव हैं। उनकी यह बात यंग जनरेशन के लिए प्रेरणा है। रीसेंटली कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग उनके काम के लिए डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल ट्रैफिक जाम में फंसे हुए बिग बी ने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। इसके बाद एक पोस्ट में  उसका शुक्रिया अदा किया है। बिग बी उस अनजान शख्स के साथ वर्क लोकेशन पहुंचे।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करके लिखा, सवारी के लिए शुक्रिया दोस्त…आपको जानता नहीं हूं लेकिन आपने मुझे तेजी से ट्रैफिक से बचाकर वर्क लोकेशन पर मुझे टाइम से पहुंचा दिया। टोपी वाले, शॉर्ट्स और येलो टी-शर्ट के ओनर का शुक्रिया। बिग बी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने लाफिंग इमोजी के साथ रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। संजय दत्त की वाइफ मान्यता दत्त ने क्लैप इमोजी बनाया है। टीवी के लक्ष्मण सुनील लहरी ने लिखा है, समय की कीमत आराम से ज्यादा है, आपको सैल्यूट है सर। कुछ लोग अमिताभ बच्चन को घर पहुंचाने वाले शख्स को लकी भी बता रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator