“मेरी माटी-मेरा देश” अभियान से जुड़ी अमृत कलश यात्रा का हुआ शुभारम्भ

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए ‘मेरी माटी-मेरा देश” अभियान से जुडी अमृत कलश यात्रा का शुभारम्भ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में कियाI इस अवसर पर देश के विभिन्न नगरों में आयोजित की जा रही क्रांतितीर्थ श्रृंखला की टीम ने गृह मंत्री शाह को एक कलश भी भेंट कियाI

आल इंडिया रेडियो के सभागार रंग भवन में आयोजित “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर केन्दीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर, सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) की सचिव अमृता शिल्पी के अलावा कई सांसद मौजूद थे I

Sunrise Enclave

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भविष्य का समय ‘अमृतकाल’ का है I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत जुलाई माह में इस अभियान की घोषणा करते हुए शहीद बहादुरों के सम्मान के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐसा अभियान प्रारम्भ करने का आह्वाहन किया था I अमृत काल में भारत ने बहुत समय के बाद यह पल देखा होगा, जिसमें ऐसा कोई भी घर ऐसा नहीं बचा था, जिसपर तिरंगा न दिखा होगा I

“मेरी माटी-मेरा अभियान” अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विख्यात संगीतकार विक्रम घोष द्वारा रचित “मेरे देश की मिट्टी” गीत को भी राष्ट्र को समर्पित किया I गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पांच जोन के प्रतिनिधियों को मिट्टी के अमृत कलश भेंट किए I यह पांच कलश देश के सभी नगरों में भेजे जाएंगे, जहां हर गांव से एकत्र की गयी मिट्टी को जमा किया जाएगा I बाद में देश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर यह सभी कलश ‘अमृत कलश यात्रा’ के माध्यम से राजधानी दिल्ली लाए जाएंगे I 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, जो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट