समाचार

चांडिल डैम में डूब गया जमशेदपुर से उड़ा जहाज ; डैम के पास नहा रहे लोगों ने डूबते देखा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस

सोशल संवाद / चांडिल ( रिपोर्ट -मंजीत कुमार ): जमशेदपुर के चांडिल डैम में एक हवाई जहाज डूब गई है । डैम के पास नहा रहे स्थानीय निवासी रुसु माझी ने जहाज को डैम में डूबते हुए देखा। रुसु ने इसकी सूचना गांव वालों को दी, पर गांव वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। डैम के उपर ही विमान का इंजन आवाज के साथ बंद हो गया। पायलट ने विमान के इंजन को शुरु करने की कोशिश की पर इंजन शुरु नहीं हो रहा था। इंजन कुछ सकेंड के लिए शुरु भी हुआ, पर वह फिर से बंद हो गया। विमान तेजी से पानी की ओर बढ़ रहा था। तेज आवाज के साथ विमान पानी में डूब गया।

यह भी पढ़े : झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में या रहे हैं फर्जी कॉल , हो जाएँ सावधान

डैम का पानी 20-25 फीट उपर उठ गया। रुसु ने बताया कि वह काफी देर तक डैम के किनारे खड़ा रहा, पर विमान के डूबने के बाद वह बाहर नहीं आया। इसके बाद उसने पूरी जानकारी गांव वालों को दी, पर किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया।

सरायकेला-खरसावां एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान पायलट के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया। दोनों पायलट का आखिरी लोकेशन चांडिल डैम के पास ही पाया गया है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। संभावना जताई जा रही है कि विमान चांडिल डैम में ही डूब गया है। गांव के कुछ लोगों ने विमान को डूबते हुए देखा है। पुलिस डैम में वाटर बोट के सहारे रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन:सिद्धारमैया कैबिनेट से प्रस्ताव पास, कानून इसी सत्र में बदला जाएगा

सोशल संवाद/डेस्क : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत…

11 hours ago
  • समाचार

पहले खेली गई होली और फिर जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज, संभल दिखा भाईचारा, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज एक ही…

12 hours ago
  • खेल संवाद

युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला – अब इंग्लैंड में खेलेंगे क्रिकेट

सोशल संवाद / डेस्क : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा…

13 hours ago
  • समाचार

होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा, ASI की मौत:बिहार-झारखंड और पंजाब में दो गुटों में पथराव; बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद

सोशल संवाद/डेस्क : होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं।…

13 hours ago
  • समाचार

कोल्हान समेत धनबाद, बोकारो में हीट वेव की चेतावनी

सोशल संवाद/जमशेदपुर : मार्च के मध्य महीना आते ही झारखंड तपने लगा है। कोल्हान में…

14 hours ago
  • समाचार

भारत का स्पेक्ट्रम घोटाला: मोदी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों को टेलीकॉम कैसे गिफ्ट किया?

सोशल संवाद /डेस्क (सिद्धार्थ प्रकाश ): भारत सरकार ने एक बार फिर अमेरिका को खुश…

15 hours ago
AddThis Website Tools