Advertisement 2

जमशेदपुर शहर में 13 से 15 अप्रैल तक पर्वों से सजेगा उत्साह का माहौल

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर शहर में 13 से 15 अप्रैल तक पर्वों से सजेगा उत्साह का माहौल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर में 13 से 15 अप्रैल तक अलग-अलग समाजों के प्रमुख पर्वों के चलते आस्था, उल्लास और सांस्कृतिक विविधता की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। फसल आगमन की खुशियों से लेकर महापुरुषों की जयंती और नववर्ष उत्सव तक, हर ओर उत्साह का माहौल रहेगा।

यह भी पढे : ट्रेजरी घोटाला : डीएसपी और एसपी भी जांच के घेरे में, सीएम बोले-शुरुआत से करें जांच

इसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। कुल मिलाकर 13 से 15 अप्रैल तक विभिन्न समाज पारंपरिक तरीके से अपना नववर्ष मनाएगा। इस दौरान पर्यावरण का संरक्षण एवं कृषि के महत्व को भी इन उत्सवों के साथ जोड़ा गया है। कुल मिलाकर यह तीन दिन शहर में सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक समरसता और उत्सव की ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जहां हर समाज अपनी परंपराओं के साथ एकता का संदेश देगा।

विशु पर्व पर सजेगा अयप्पा मंदिरः

मलयाली समाज 15 अप्रैल को विशु पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाएगा। इस अवसर पर शहर के अयप्पा मंदिरों में विशेष ‘विशुकणी’ सजाई जाएगी, जिसमें चावल, कच्चा आम, फल और अन्य शुभ सामग्री रखी जाएगी। सुबह 8 बजे भगवान अय्यप्पा का अभिषेक होगा, इसके बाद 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शाम में दीप आराधना और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

आंबेडकर जयंती पर रैलियां और आयोजन

14 अप्रैल को बौद्ध समाज डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। सुबह 9 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो पुराना कोर्ट चौराहे तक पहुंचेगी। इसके अलावा 12 से 14 अप्रैल तक बुद्ध विहारों में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, केक काटना और मिठाई वितरण शामिल हैं।

बंगाली समाज मनाएगा पोइला बैसाख

15 अप्रैल को बंगाली समाज पोइला बैसाख के रूप में नववर्ष का स्वागत करेगा। शहर की कालीबाड़ियों में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बंग समाज की संस्थाओं ने नववर्ष के स्वागत के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ में कोलकाता की गायिका सुमोना चक्रवर्ती बांग्ला गीत प्रस्तुत करेंगी। वहीं, साकची में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में गीत, कविता पाठ और पारंपरिक व्यंजनों के साथ वर्षबरण कार्यक्रम होगा। इसके अलावा बंगाल क्लब (17 अप्रैल) और मिलानी क्लब (19 अप्रैल) में भी आयोजन होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version