Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जोड़ा फ्लाईओवर पर तेजगति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने  सात गाय एवं एक कुत्ते को कुचल कर हुआ फरार , आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने फ्लाईओवर को घंटो जाम किया

By Riya Kumari

Published :

Follow
An unknown truck coming at high speed on Joda flyover crushed seven cows and a dog and fled, angry residents of the area blocked the flyover for hours
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट – संजय सिन्हा ) :  पिछले शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे जोड़ा बस्ती क्षेत्र के फ्लाईओवर पर पिलर संख्या 20 के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने 07 गायों और 01 कुत्ते को कुचल दिया। दुर्घटनाग्रस्त गाय और कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जोड़ा फ्लाईओवर को जाम कर दिया।

यह भी पढ़े : फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा की मौत पर बोलानी बाजार समिति के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्दांजलि

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

घटना की खबर आशारो द्वार फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय महाकुड़ ने स्थानीय पुलिस प्रशासन, जोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। और कहा कि अपराध कर भागने वाले ट्रक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाद में मृत पशुओं के शवों को जंगल में ले जाकर दफना दिया गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना स्थल पर नगर पालिका द्वारा एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन यह संदिग्ध था कि वह काम कर रहा था या नहीं। जोड़ा फ्लाईओवर और उसके आसपास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जोड़ा इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता और आशारो द्वार फाउंडेशन के विजय महाकुड़ कई बार पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग के अधिकारियों से गति नियंत्रण सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर चुके हैं। इस घटना के बाद राहगीरों में भय और गुस्से का माहौल है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस प्रशासन दोषी ट्रक चालक को पकड़ पाता है या सिर्फ़ आश्वासन ही देता रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator