Responsive Full Width Slider

Railway News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ट्रेन 35 मिनट रुकी, मालगाड़ी का इंजन फेल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
anandiben-patel-train-delay-begumpura-express

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय रेलवे की लेटलतीफी का असर अब सिर्फ आम यात्रियों तक सीमित नहीं रहा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भी बुधवार को ट्रेन यात्रा के दौरान देरी का सामना करना पड़ा। वाराणसी से लखनऊ लौटते समय उनकी बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12237/12238) जौनपुर सिटी स्टेशन पर करीब 35 मिनट तक रुकी रही। इसकी वजह वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर रेलखंड पर एक मालगाड़ी का इंजन खराब होना बताया गया।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र के स्कूलों में जंक फूड पर सख्ती, वड़ा पाव-समोसा समेत कई खाद्य पदार्थों पर लगा प्रतिबंध

वाराणसी से ही देरी से रवाना हुई बेगमपुरा एक्सप्रेस

बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन वाराणसी जंक्शन से जम्मू तवी के बीच चलती है। ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 12:40 बजे है, लेकिन बुधवार को यह करीब 1:02 बजे वाराणसी से रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जौनपुर के पास एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ, जिसका असर कई ट्रेनों पर पड़ा।

जौनपुर सिटी स्टेशन पर 35 मिनट तक रुकी ट्रेन

लाइन क्लियर नहीं होने के कारण राज्यपाल की ट्रेन को जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। सामान्य परिस्थितियों में इस स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज केवल दो मिनट का होता है, लेकिन तकनीकी बाधा के चलते ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही

सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

राज्यपाल के ट्रेन में मौजूद होने के कारण जीआरपी, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कोच और स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल दूसरा इंजन मंगाकर खराब मालगाड़ी को हटाया, जिसके बाद दोपहर 2:35 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया।

दीक्षांत समारोह के बाद लौट रही थीं राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में शामिल हो रही थीं। उन्होंने जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्हें बलिया के कार्यक्रम में भी जाना था, लेकिन अस्वस्थता के कारण उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर लखनऊ लौटने का फैसला किया।

ईंधन बचाओ अभियान के तहत कर रही हैं ट्रेन यात्रा

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ अभियान के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन दिनों प्रदेश के विभिन्न शहरों की यात्रा ट्रेन से कर रही हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें भी भारतीय रेलवे की देरी का सामना करना पड़ा।

यह घटना एक बार फिर रेलवे के परिचालन और समयबद्धता को लेकर सवाल खड़े करती है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने तकनीकी खराबी दूर कर कुछ ही देर में रेल संचालन सामान्य कर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट