Dr Abhishek Child Care

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम केसरिया प्रकाश से जगमगाया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 जनवरी, को शाम 6 बजे आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिस्टुपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर कमेटी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े : सरयू राय को मिला वर्ष 2024 का राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड

इस पावन अवसर पर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भक्तों के बीच 1000 लड्डुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बी. डी. गोपाल कृष्णा ,दुर्गा प्रसाद शर्मा, सी यच रमना, गंगा मोहन, बिजय कुमार, चंद्र शेखर राव,,वाई नागेश, अरविंद मूर्ति,और विश्व हिंदू परिषद के अजय कुमार गोपी राव सहित सैकड़ों गणमान्य भक्तगण उपस्थित थे। सभी भक्तों ने राम नाम का गगनभेदी जयघोष करते हुए भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट  करते हुए इस विशेष दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version