Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

महिला विरोधी टिप्पणियों पर आक्रोश, सनातन उत्सव समिति की महिला इकाई ने किया डॉ अजय और इरफ़ान अंसारी का पुतला दहन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सनातन उत्सव समिति की महिला इकाई ने किया डॉ अजय और इरफ़ान अंसारी का पुतला दहन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार और राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में “सनातन उत्सव समिति” की महिला इकाई ने मंगलवार शाम साकची बड़ा गोलचक्कर पर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़े : रघुवर ने किया 25 वर्षों में पूर्वी की जनता का हाल बेहाल – आलोक शर्मा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आक्रोशित महिलाओं ने साकची मुख्य बाज़ार में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चुनाव आयोग से इरफ़ान अंसारी और डॉ अजय कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समिति की महिला इकाई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दोनों नेताओं का उपनाम ‘डॉक्टर’ है, लेकिन उनकी सोच महिलाओं के प्रति गंदी और असंवेदनशील है, उन्हें समुचित इलाज़ की जरूरत है।

महिला इकाई की सदस्य मुस्कान गोराई, सुषमा कुमारी, रेणुका कालिंदी, बबली सोनम और पूनम देवी ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार ऐसे नेता महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते। उनका कहना था कि आगामी चुनाव में महिलाएं इन नेताओं और उनके समर्थन करने वाली पार्टियों को वोट की चोट से सबक सिखाएंगी।

ज्ञात हो कि डॉ. इरफ़ान अंसारी पर विधायक सीता सोरेन के लिए और डॉ. अजय कुमार पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को लेकर कथित अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator