---Advertisement---

रांची में बनेगा एक और फ्लाईओवर, CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के यातायात को सुगम और नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह फ्लाईओवर राजधानी रांची के यातायात को रफ्तार देगा।

ये भी पढे : हेरियर व टियागो तथा टिगोर व नेक्सॉन के बीच होगा बॉलीबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल

पथ निर्माण विभाग द्वारा करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक एक 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर निर्माण की योजना है। यह परियोजना करमटोली को साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी चौक को जोड़ेगी, जिसमें मोरहाबादी तक 516 मीटर का एक आवश्यक लिंक भी शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य अलबर्ट एक्का चौक, दिव्यन चौक, साइंस सिटी और चिरौंदी चौक जैसे ट्रैफिक को स्मूथ करना।

अरगोड़ा चौक से हरमू फ्लाईओवर को पहले ही मिल चुकी स्वीकृति

गौरतलब हो कि अरगोड़ा चौक से हरमू होते हुए डिबडीह तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इसका डीपीआर बनकर तैयार हो गया है। टेंडर और अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि राजधानी रांची के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों में शामिल अरगोड़ा चौक पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। वर्तमान में अरगोड़ा चौक शहर का एक प्रमुख ‘मेजर ट्रैफिक नोड’ है, जहां कई सड़कों का संगम होता है। यहां से अशोक नगर, कडरू, हरमू, कटहल मोड़, डिबडीह जैसी महत्वपूर्ण दिशाओं में भारी ट्रैफिक दबाव रहता है।

रामगढ़-हजारीबाग से आने वाले वाहनों को राहत

जानकारी के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होते ही रामगढ़ और हजारीबाग की ओर से आने-जाने वाले शहरी यातायात को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यह रिंग रोड एनएच-20 से भी बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगा, जिससे शहरी यातायात प्रबंधन में व्यापक सुधार होगा। बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे निकट भविष्य में रांची के नागरिकों को सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होने की आशा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version