---Advertisement---

चक्रधरपुर रेलमंडल मे पुनः रेल हादसा’-बड़ा जामदा के पास मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर रेलमंडल मे पुनः रेल हादसा'-बड़ा जामदा के पास मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे।

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र से निकट झारखंड के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के चक्रधरपुर रेलमंडल के  बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन निकट पुनः एक मालगाड़ी दुघर्टनाग्रस्त हुआ। मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे। प्राप्त सूचना अनुसार बीते गुरुवार को रात्रि लगभग 8बजे के आसपास मे एक लौह अयस्क लोड मालगाड़ी जो बड़बिल की ओर से आ रही थी,बड़ा जामदा स्टेशन से थोड़ी दुरी पर पटरी से उतर गया।

यह भी पढे : TED x Bistupur Women: “She Leads”  पूर्वी भारत का पहला TED x Women आयोजन जमशेदपुर में

इस दुघर्टना मे बेपटरी मालगाड़ी एक लौहे के पोल से टकरा गई जिससे पोल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।साथ ही रेलवे ट्रेक के स्लीपर भी टुट गए। घटना के बाद गुवा से टाटानगर जा रही पैसेंजर ट्रेन का परिचालन ठंप हो गया।

घटना की सूचना डोगवापोसी रेलवे स्टेशन को दी गई।जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए रिलिफ ट्रेन को मौके पर भेजा गया। राहत बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया ,बेपटरी मालगाड़ी के डब्बे को उठाने का कार्य जारी कर दिया गया।बार बार चक्रधरपुर रेलमंडल मे मालगाड़ियो के दुघर्टना रेलवै के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---