Dr Abhishek Child Care

Anupama: डिंपल बदलवाएगी ‘अनुपमा डांस एकेडमी’ का नाम, गर्लफ्रेंड का पूरा साथ देगा समर!

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ की कहानी में चीजें किसी रोलरकोस्टर की तरह होती हैं। एक ट्विस्ट खत्म होता नहीं कि मेकर्स दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कुछ नया उतार-चढ़ाव ले आते हैं। शो के रविवार के एपिसोड में डिंपल और अनुपमा के बीच दुश्मनी का प्लॉट सेट होगा। इससे न सिर्फ अनुपमा के लिए अपनी नई शुरुआत मुश्किल हो जाएगी, बल्कि उसके और उसके बेटे समर के बीच भी रिश्तों में दरार पड़ेगी।

शो के  9 अप्रैल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी डांस एकेडमी में साफ-सफाई कर रही होगी तभी उसके बच्चे चेहरे पर मास्क लगाकर उसके साथ प्रैंक करने पहुंच जाएंगे। वह लुटेरों के लुक में आएंगे और उससे सारा पैसा देने को कहेंगे। बाद में जब अनुपमा को पता चलेगा कि ये तो उसके बच्चे ही हैं जो उसके साथ मजाक कर रहे हैं तो उसकी जान में जान आएगी। अनुपमा के बच्चे उसे हौसला देंगे और उसे चीयर करेंगे। वो नई अनुपमा का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator