सोशल संवाद/डेस्क: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 कर दी है। पहले यह तारीख 23 नवंबर 2025 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: PNB में 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब 23 नवंबर
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- क्लेरिकल/ऑफिसर कैडर में कम से कम 1 साल का अनुभव आवश्यक।
आयु सीमा
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
आरक्षण के अनुसार आयु में छूट:
- OBC: 3 वर्ष
- SC/ST: 5 वर्ष
- दिव्यांग (PwBD): 10 वर्ष
- एक्स-सर्विसमैन: 5 वर्ष
वेतनमान
- ₹ 48,480 – ₹ 85,920 प्रतिमाह
- इसके अलावा अन्य भत्ते (Allowances) भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
- पर्सनल इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| SC / ST / PwBD | ₹ 59 |
| अन्य श्रेणियाँ | ₹ 1180 |
परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न/अंक | समय |
|---|---|---|
| रीजनिंग & कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 25/25 | 35 मिनट |
| डेटा एनालिसिस & इंटरप्रिटेशन | 25/25 | 35 मिनट |
| इंग्लिश लैंग्वेज | 25/25 | 25 मिनट |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25/25 | 35 मिनट |
| जनरल, इकोनॉमी & बैंकिंग अवेयरनेस | 50/50 | 50 मिनट |
| कुल | 150/150 | 180 मिनट |
परीक्षा केंद्र
भर्ती परीक्षा निम्न राज्यों में आयोजित की जाएगी:
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं pnb.bank.in
- Recruitment/Careers सेक्शन में जाएं।
- Local Bank Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- अंतिम में आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन आवेदन लिंक: उपलब्ध जल्द
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक: उपलब्ध जल्द








