---Advertisement---

सरकारी नौकरी: BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 10वीं पास को मौका

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Application for recruitment to posts in BSF

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (जीडी) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 27 दिसंबर से शुरू हैं। अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।
बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, योग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: Railway में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ; 21 जनवरी से आवेदन शुरू

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार ने किसी इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया होना चाहिए।

शारीरिक योग्यता

पुरुष उम्मीदवार

  • न्यूनतम लंबाई: 170 सेमी
  • सीना (बिना फुलाए): 80 सेमी
  • सीना (फुलाकर): 85 सेमी

महिला उम्मीदवार

  • न्यूनतम लंबाई: 157 सेमी

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

  • ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
  • केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
  • फिर फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) आयोजित किया जाएगा।
  • अंतिम चरण में डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सब्मिट करें।
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

  • आधिकारिक वेबसाइट: rectt.bsf.gov.in
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक: (वेबसाइट पर उपलब्ध)
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---