Advertisement 2

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र जमा लिया गया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र जमा लिया गया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छः विधान सभावार कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जमा लिया गया। 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, अखिलेश सिंह यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने आवेदन पत्र प्राप्त किया।

यह भी पढ़े: मैं झामुमो का सिपाही पार्टी नहीं छोडूंगा : रामजीत

जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से जिला सचिव दुर्गा प्रसाद,  पोटका विधान सभा क्षेत्र एवं घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से प्रदेश चेयरमैन जोसाई मार्डी, बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से ऊषा देवी यादव, अजय महतो बाबू, जिला महामंत्री अपर्णा गुहा, 49 जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से मंत्री बन्ना गुप्ता ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को सौंपा।

जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि जल्द ही जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन पत्रों को अनुशंसा कर सौंपेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version