महिला विवि में बीटेक के शिक्षकों के लिए 28 तक मांगे आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिला विवि में बीटेक के शिक्षकों के लिए 28 तक मांगे आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इस नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैकल्टी बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है।

यह भी पढे : जुगसलाई में जाम से मिलेगी मुक्ति दोनों प्रवेश मार्गों पर बनेगी पार्किंग

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में दो अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) के पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीटेक के साथ एमटेक की डिग्री अनिवार्य है।

पीएचडी, यूजी या पीजी स्तर पर शिक्षण अनुभव और बेहतर अकादमिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित शिक्षकों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई तक अपना अपडेटेड बायोडाटा, सभी स्व-प्रमाणित शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ विश्वविद्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। आवेदन की एक प्रति सीसी के रूप में दूसरे निर्धारित ईमेल पर भी भेजनी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version