सोशल संवाद/ डेस्क: यदि आप भी सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यूपी के राजकीय विद्यालयों में कुछ समय पहले एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 28 अगस्त 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है.

राजकीय विद्यालयों के तहत पुरुष शाखा के लिए 4860 और महिला शाखा के लिए 2525 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत कुल वैकेंसी 81 हैं. इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
- कुल रिक्तियां 7466 पद हैं
- पुरुष शाखा के लिए 4860
- महिला शाखा के लिए 2525
- दिव्यांगजन के लिए 81 पद आरक्षित हैं
- ऑनलाइन आवेदन का सिलसिला 28 जुलाई से शुरू हुआ.
- आज 28 अगस्त शाम तक आवेदन किया जा सकता है.
- आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी है, इसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं होगा.
- अब तक लाखों OTR पंजीकरण हो चुके हैं, जो इस भर्ती की लोकप्रियता को दर्शाता है.
- आवेदन के लिए ग्रेजुएशन के साथ BEd अनिवार्य है.
- कुछ विषयों में BEd से छूट दी गई है, जैसे कम्प्यूटर और कला (BFA धारक आठ होंगे).
- उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जुलाई 2025 के अनुसार).
- नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट मिल सकती है.
- UP LT Grade Teacher Vacancy: चयन प्रक्रिया
- इस भर्ती में पहली बार दो चरण होंगे- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा.
- इससे इससे पहले की भर्ती में केवल सिंगल पेपर था.
- CBT प्रारंभिक परीक्षा की भूमिका शॉर्टलिस्टिंग की है, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी.
- अंतिम चयन मेरिट लिस्ट पर होगा.










