सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2861 पदों पर करें आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2861 पदों पर करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2861 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके तहत मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर की विभिन्न यूनिटों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जायेगा.

यह भी पढे : ठंड में भी चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, रद्द करने का फैसला वापस

Sunrise Enclave

योग्यता : मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए.

आयु सीमा : आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

चयन प्रक्रिया : चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा.

स्टाइपेंड व प्रशिक्षण अवधि : अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है. चयनित उम्मीदवारों को 9600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.

अंतिम तिथि : 2 दिसंबर

  • इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल रेलवे की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विवरण देखें : https://rrccr.com/rrwc/Files/7131ab9 4-6fc8-45c1-a2ed-f919191 4dcbd.pdf

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---