सोशल संवाद/डेस्क : सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और ओडिशा राज्य में की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तय की गई है।

यह भी पढे : सी-डैक में 189 पदों पर अवसर
- आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर, पद : 48 (राज्य के अनुसार रिक्तियां)
- उत्तर प्रदेश पद : 26
- गुजरात पद : 02
- मध्य प्रदेश पद : 08
- ओडिशा पद: 06
- तेलंगाना पद: 06
- योग्यता : 12वीं पास हो। या
- 10वीं के साथ दो वर्षीय आईटीआई किया हो। या
- 10वीं के साथ तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हो।
- वेतनमान: तय मानकों के अनुसार देय। आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष या उससे
- अधिक आयु हो।
- आवेदन शुल्कः शुल्क देय नहीं है।
- चयन : संस्थान के नियमानुसार।
- आवेदन प्रक्रिया सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया की वेबसाइट (https://csc.gov.in/ask) पर लॉगइन करें।









