समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा यूपीएससी के पास चार IPS अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पैनल में इन IPS अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं- प्रशांत सिंह, अनिल पालटा, आरके मल्लिक और अनुराग गुप्ता। इनमें शामिल IPS आरके मल्लिक जनवरी, 2025 में ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसे लेकर पिछले महीने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 1989 बैच के अजय कुमार, 1990 बैच के अनिल पालटा व अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के आरके मल्लिक व प्रशांत सिंह, 1993 बैच के एमएस भाटिया, 1994 बैच के संपत मीणा व तदाशा मिश्रा और 1995 बैच के संजय आनंद राव लाठकर से बॉयोडाटा मांगा गया था।

आपको जानकारी होगी कि DGP का कार्यकाल दो सालों का होता है। वर्तमान में झारखंड के प्रभारी DGP 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता हैं। DGP के सेवानिवृत्त होने के तीन महीने पहले राज्य सरकार नए DGP की नियुक्ति के लिए IPS अधिकारियों का नाम, कार्यकाल और छवि यूपीएससी को भेजती है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

7 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

9 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

9 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

12 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

12 hours ago
  • समाचार

विधायक सरयू राय के अनुशंसा पर बर्मामाइन्स मार्केट में विभिन्न जगहों पर पेपर्स ब्लॉक का निर्माण

सोशल संवाद / जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के अनुशंसा पर बर्मामाइन्स मार्केट में विभिन्न…

15 hours ago