---Advertisement---

भारतीय स्टेट बैंक में 100 पदों पर नियुक्तियां होंगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
भारतीय स्टेट बैंक में 100 पदों पर नियुक्तियां होंगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के तहत 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर नियमित तौर पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जून 2026 है।

यह भी पढे : कोल इंडिया में 276 पदों पर मौके

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
  • भारतीय बैंकिंग एवं वित्त संस्थान से विदेशी मुद्रा संचालन का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में दो साल का काम करने का अनुभव हो।

वेतन : 64,820 से 93,960 रुपये।

  • आयु सीमा
  • न्यूनतम 23 और अधिकतम 32 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
  • अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
  • चयन प्रक्रिय
  • साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
  • आवेदन शुल्क
  • 750 रुपये। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
  • भुगतान डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये ऑनलाइन होगा। नोट : चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुख्य रूप से हैदराबाद और कोलकाता में की जाएगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट:
  • https://sbi.bank.in
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version