बरेली में पीजीटी समेत 101 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
बरेली में पीजीटी समेत 101 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बरेली जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 101 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत प्रिंसिपल, पीजीटी, चपरासी, चौकीदार समेत अन्य पद भरे जाएंगे। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन की पात्र हैं। ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरें और इसे मांगे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ. डाक के माध्यम से संस्थान के तय पते पर 08 अगस्त 2026 तक भेज दें।

यह भी पढे : जूनियर रेजिडेंट के 29 पदों पर आवेदन फॉर्म भरें

प्राधानाचार्या, पद : 05

योग्यता : हिंदी/अंग्रेजी/भौतिक विज्ञान आदि में स्नातकोत्तर की डिग्री तथा बीएड या समकक्ष योग्यता हो। कक्षा 9वीं से 12 तक चार वर्ष पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।

वेतनमान : 30,000 रुपये।

  • पीजीटी पद: 30
  • कंप्यूटर विज्ञान, पद: 05
  • लैब असिस्टेंट, पद : 21

कार्यालय अधीक्षक/लिपिक

  • केयर टेकर, पद : 05
  • रसोईया, पद : 15
  • सहायक रसोईया, पद: 01
  • चपरासी, पद : 05
  • चौकीदार, पद : 06

योग्यताः पदानुसार आठवीं, 10वीं और 12वीं, बीई / बीटेक / एमटेक/एमसीए हो वेतनः पदानुसार 6,755 से 22,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। प्रधानाचार्य के पद पर न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आवेदन शुल्क : शुल्क देय नहीं है।

वेबसाइट : bareilly.nic.in इस पते पर भेजें आवेदन: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली, उत्तर प्रदेश, पिन कोड – 243001

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version