सह-प्राध्यापक के 65 पदों पर होगी नियुक्ति

By Riya Kumari

Published :

Follow
सह-प्राध्यापक के 65 पदों पर होगी नियुक्ति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक संवर्ग की कमी दूर करने के लिए सह-प्राध्यापक के 65 रिक्त पदों (12 बैकलॉग) पर नियुक्ति की जाएगी। ये सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 10:30 बजे से वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन रिम्स के प्रशासनिक भवन में किया गया है।

यह भी पढे : झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, 7वीं से 10वीं पास करें आवेदन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

चिकित्सा शिक्षा निदेशक सह क्रिटिकल केयर, रिम्स के एचओडी डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्या ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां राज्य के एसएनएमएमसीएच धनबाद, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पलामू तथा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग के विभिन्न विभागों में की जानी है।

संविदा नियुक्ति की अवधि अधिकतम दो वर्षः सह प्राध्यापक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा सभी वर्गों में 70 वर्ष निर्धारित की है। संविदा नियुक्ति की अवधि अधिकतम दो वर्ष होगी। संविदा अवधि समाप्त होने के बाद कार्य-व्यवहार के मूल्यांकन में संतोषजनक पाए जाने पर आगामी वर्ष के लिए एक बार में एक वर्ष की सेवा-विस्तार की कार्रवाई विभाग की सहमति से की जा सकेगी।

मेडिसिन में सबसे अधिक नौ पद

कुल 65 पदों में विभागवार सबसे अधिक मेडिसिन में नौ पद हैं। इसके अलावा एनेस्थेसिया में सात, रेडियोलॉजी में छह, आई, रेडियोथेरेपी में पांच, एनाटॉमी, नेत्र, निश्चेतना में चार-चार, पैथोलॉजी, सर्जरी और चर्म एवं रति रोग में तीन-तीन तथा फिजियोलॉजी, अर्थोपेडिक्स, ईएनटी, पीएसएम, साइकेट्री, डेंटल और फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन में दो-दो पद हैं। बायोकेमिस्ट्री, शिशु रोग, स्त्री रोग, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी तथा टीबी एवं चेस्ट में एक-एक पद रिक्त है। कुल 53 पदों में 35 पद अनारक्षित, नौ एसटी, चार एससी, चार बीसी-1 और एक ईडब्ल्यूएस के लिए निर्धारित है। जबकि, बैकलॉग के 12 पदों में तीन एसटी, चार एससी, चार बीसी व एक पद बीसी 2 के लिए आरक्षित है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट