---Advertisement---

Rise and Fall के बाद बदल गई अर्जुन बिजलानी और धनश्री वर्मा की बॉन्डिंग? अर्जुन ने किया साफ़

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Arjun and Dhanashree bond changed after Rise and Fall

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रियलिटी शो Rise and Fall का हिस्सा रहे एक्टर Arjun Bijlani ने पहली बार शो की को-कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा के साथ अपनी इक्वेशन पर खुलकर बात की है। शो में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग नजर आती थी और कई लोग मानते थे कि दोनों शो के बाद भी जुड़े रहेंगे, लेकिन अब अर्जुन ने साफ कर दिया है कि उनकी धनश्री से अब कोई बातचीत नहीं होती।

यह भी पढ़ें: फैंस के प्यार से डरी Aneet Padda, बोलीं- फेम खूबसूरत लेकिन भारी

एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि Rise and Fall शो खत्म होने के बाद उन्होंने संपर्क में रहने की कोशिश नहीं की और उनके पास धनश्री का नंबर भी नहीं है। अर्जुन के मुताबिक, “जो भी कनेक्शन था, वो सिर्फ शो का हिस्सा था। शो के बाद हम दोनों अपने-अपने काम में बिज़ी हैं।”

Rise and Fall शो में दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखे थे। एक एपिसोड में धनश्री तब भावुक हो गई थीं, जब उन्होंने अपने एक्स-पति और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उस दौरान अर्जुन को उनका हौसला बढ़ाते देखा गया था, लेकिन अब अर्जुन का कहना है कि उस स्थिति को लोगों ने जरूरत से ज्यादा हाईलाइट किया।

उन्होंने कहा, “वो इंसानी पल था। मैंने गेम के लिए या कैमरे के लिए कुछ नहीं किया। आपको बता दें, राइज एंड फॉल सीजन 1 में अर्जुन विजेता बने थे, जबकि धनश्री तीसरे स्थान पर रहीं। शो में पवन सिंह की मौजूदगी और धनश्री के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रही थी। शो को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version