जिला स्तरीय निर्वाचन क्विज में अरका जैन विश्वविद्यालय की छात्रा जुबिया परवीन द्वितीय स्थान पर, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Arka Jain University student Jubiya Parveen secures second place

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला :जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां की निर्वाचन शाखा द्वारा आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया, SIR एवं भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अरका जैन विश्वविद्यालय की छात्रा जुबिया परवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। उपायुक्त नितेश कुमार सिंह एवं उप निर्वाचन अधिकारी पारुल सिंह ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़े : आस्था के महापर्व छठ को लेकर सिदगोड़ा तैयार, श्री विशेश्वर खां सार्वजनिक छठ घाट पर सभी तैयारियां पूरी

Sunrise Enclave

विश्वविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार पाठक के निर्देशन में जुबिया परवीन ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के साथ अब वह राज्य स्तरीय निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जुबिया परवीन को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

जुबिया परवीन विधि की छात्रा हैं और अब राज्य स्तरीय निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं। उनकी सफलता विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक जागरूकता एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट