Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सेना-पुलिस बोली- 2 ऑपरेशन में 6 आतंकवादियों को ढेर किया:हथियार और गोला-बारूद भी बरामद; कश्मीरियों की मदद के बिना यह नामुमकिन था

By Riya Kumari

Published :

Follow
Army-police said- 6 terrorists were killed in 2 operations
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में हुए दो एनकाउंटर में छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। सेना-पुलिस ने शुक्रवार को जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विजय शाह, FIR को बताया अनावश्यक सख्ती’ Sophia Qureshi को लेकर दिया था बयान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सेना ने कहा- सभी सिक्योरिटी फोर्सेस के बीच का कॉर्डिनेशन अच्छा था और ये ऑपरेशन उसका प्रमाण हैं। आने वाले समय में भी ये कॉर्डिनेशन बना रहेगा। जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देंगे। लोगों का भी धन्यवाद करेंगे कि उनके सहयोग के बिना इस तरह की सफलता मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन थी।

उधर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के लिए 23 मिनट काफी थे। सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकवाद के अजगर को कुचल दिया। जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator