Advertisement 2

‘अर्पण’ ने स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं के लिये लगाया सेवा शिविर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
'अर्पण' ने स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं के लिये लगाया सेवा शिविर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विविध आवश्यक पूजन सामग्री गाय का शुद्ध दूध, घी, दिया, बाती, कपूर, अगरबत्ती, माचिस, हवन सामग्री, आम की लकड़ी, दातुन तथा पुआल का निःशुल्क वितरण किया गया ।

यह भी पढ़े : चाईबासा में हुए लाठी चार्ज के खिलाफ चम्पाई सोरेन ने कल कोल्हान बंद का आह्वान किया

सेवा भावना से ओतप्रोत इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध देसी घी से निर्मित हलुआ का वितरण किया गया, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था और प्रसाद रूप में ग्रहण किया। संध्या अर्घ्य के उपरांत अर्पण परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सदस्यों के लिए सामूहिक रात्रि भोजन का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी का प्रसाद परोसा गया।

छठी मैया की आराधना और सेवा के इस अवसर पर अर्पण परिवार के सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे इसी तरह आगे भी समाजसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

प्रमुख रूप से बिभास मजूमदार, घनश्याम भीरभरिया, सौरभ चटर्जी, टॉबी पाजी, कौशिक प्रसाद,रौनक शुक्ला,कंचन बाग, गणपत नाग, मनोज हालदार, गौतम मोदक,मन्नू ढोके,शुरू पात्रो पिंटू भीरभरिया,दर्शन, रामा राव,लखीकांतो घोष, आकाश गोप,मौजूद थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version