सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का मुख्य प्रतिनिधि मंडल आज जमशेदपुर के अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर जमशेदपुर मे होने वाले रामनवमी उत्सव 2026 के निमित सभी विषयो पर विस्तार से चर्चा किया, केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जमशेदपुर मे लगभग 190 स्थानो से रामनवमी महोत्सव का आयोजन होना है,
यह भी पढे : राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले
16 स्थान से वसंती दुर्गा पूजा एवं दोमुहानी घाट सोनारी और स्वर्ण रेखा घाट साकची मे चैत्री छठ महापर्व होगा, शहर के 12 विसर्जन घाट पर 28 मार्च को रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन होगा , 21मार्च को स्वर्ण रेखा घाट, साकची एवं दोमुहानी घाट सोनारी मे मारवाड़ी समाज की महिलाए गणगौर पूजन का समापन कर भगवान ईसर-गौरी की प्रतिभाओं का विसर्जन करेगीं, विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा, कि रामनवमी अखाड़ा विसर्जन हेतू लाइसेंस की प्रकिया सरल होनी चाहिए,
कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने कहा की श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा पाडी का पूजन स्थल को अतिक्रमण मुक्त करायें ताकी वहां से रामनवमी पूजन हो सके समिति ने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग किया कि पहले से बेहतर विसर्जन घाट बनाया जाए एवं छठ महापर्व के दिन नदी घाट की बेहतर साफ-सफाई के साथ उस दिन नदी का जल स्तर बढ़ाने के लिए डेम से पानी छोडा जाए, सडक मार्ग के ऊपर शहर मे तारों का जाल बिछ गया है जिससे रामनवमी के बडे बडे झंडे को लेकर जाने से बहुत परेशानी होती है इसका निवारण किया जाये , सडक के मुख्य मार्ग कार पार्किंग और निर्माण के सामान के कारण बाधित न हो ताकि रामनवमी समिति आराम से विसर्जन कर सके, आज के इस बैठक मे मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी, महासचिव प्रवीण सेठी, सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस, बंजरग दल संयोजक चंदन दास शामिल हुए ।









