---Advertisement---

अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार आज बेनकाब हैं, जनता की की निगाह में राजनीतिक घोखाधड़ी के दोषी हैं -दिल्ली भाजपा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार आज बेनकाब हैं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार आज बेनकाब हैं, जनता की की निगाह में राजनीतिक घोखाधड़ी के दोषी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्य प्रवक्ता विधायक अभय वर्मा की उपस्थिती में मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने सम्बोधित किया और कहा आज आम आदमी पार्टी उसी तरह बिलबिला रही है जैसे कोई गलत काम या चोरी करते पकड़े जाने पर बिलबिलाता है।

सचदेवा ने कहा है की जेल से लौटने के बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली मुख्य मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और उन्हे आगामी विधानसभा चुनाव में हार साफ दिखाई देने लगी तब उन्होने ऐसी योजनाओं की घोषणा करनी शुरू की जो केवल काल्पनिक योजाए थी, धरातल पर वो कहीं नही थीं।

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने पर 26 दिसंबर को बेलगावी में उसी ऐतिहासिक स्थान पर होगी कांग्रेस कार्यसमिति की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक

सचदेवा ने कहा की यह पहला मौका था जब 12 साल की सत्ता के बाद कोई सरकार गलत बिजली पानी बिलों को ठीक करने के, गंदे पानी की जगह साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करवाने के लिए, टूटी सड़के ठीक करवाने के लिए अगली बार पुनः सरकार में आने पर काम करने का आश्वासन देने लगी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की जब यह सभी झांसे फेल पड़ने लगे तो अरविंद केजरीवाल ने एक सुनियोजित प्लान बना कर अपनी पूर्व घोषित महिला सम्मान योजना को पुनः रीपेकज करके बेचना शुरू कर दिया पर कामयाब नही हो पा रहे हैं। पंजाब में पहले ही महिलाओं को इसी सम्मान योजना के नाम पर ठग चुके अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं को 2100 रूपए मासिक का सपना बेचना चाहा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की इसी बीच भाजपा सांसद आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू करवाने दिल्ली उच्च न्यायालय चले गये तो राजनीतिक दूष से आयुष्मान योजना दिल्ली में ना लागू करने की हठधर्मी पर अड़े अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए “संजीवनी योजना” चुनाव बाद लागू करने का सपना बेच डाला। बेशर्म अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी ने दोनों योजनाओं के प्राइवेट कार्ड एवं फार्म महिलाओं एवं बुजुर्गों से भरवाने शुरू कर दिए।

सचदेवा ने कहा की यह बेहद दुखद स्थिती है की दिल्ली सरकार बिल्कुल वह सब कर रही है जो डिजिटल फ्राडसटर करते हैं,  लोगों का निजी डाटा ले रहे हैं, जिसका मिस यूज सम्भव है। बिना नोटिफिकेशन की स्कीम ला कर जनता को खासकर महिलाओं एवं बुजुर्गों को गुमराह कर रहे हैं। काश झूठी महिला सम्मान योजना लाने की जगह मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों से सीखते और पंजाब सहित 32 राज्यों की तरह आयुष्मान योजना लागू करते।

इतिहास में पहली बार है की मुख्य मंत्री और सत्ताधारी दल 12 साल की सत्ता के बाद झूठी योजनाएं घुमा रहे हैं और अंततः जनता को गुमराह होने से बचाने के लियें अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाते हुए जनता को जागरूक करने के लिए “सार्वजनिक चेतावनी” जारी करनी पड़ी है। हम मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना से कहते हैं वह संवैधानिक पद पर हैं — स्पष्ट करें — क्या दिल्ली सरकार की कोई कानूनी अप्रूव्ड “महिला सम्मान ” या “संजीवनी” योजना हैं ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज हारे हताश धोखा देते पकड़े गये अरविंद केजरीवाल भ्रम फैला रहे हैं की मुख्य मंत्री आताशी मार्लेना को फंसाने की गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही जो उनकी मनगढ़ंत कहानी है। सच यह है की सुश्री आताशी मार्लेना आज अगर जनता के कटघरे में खड़ी हैं तो यह अरविंद केजरीवाल के रचे फर्जीवाड़े एवं झूठी घोषणाओं के कारण। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है आज भी समय है अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से फर्जी महिला सम्मान एवं संजीवनी योजनाएं लाने के लिए माफी मांगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---