Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अरविंद केजरीवाल ने CJP के धरने का किया समर्थन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

By Riya Kumari

Published :

Follow
अरविंद केजरीवाल ने CJP के धरने का किया समर्थन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के धरने का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढे : लाडकी बहीण योजना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 38% महिलाओं को लाभ से वंचित करने का लगाया आरोप

पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन को दिया समर्थन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जंतर-मंतर पर CJP द्वारा कई दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस आंदोलन और इसकी मांगों का समर्थन करती है।

केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए और केंद्र सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहिए।

सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील

AAP प्रमुख ने सोनम वांगचुक से अपील करते हुए कहा कि वह देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका स्वास्थ्य सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आग्रह किया कि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें और अपनी बात रखने के लिए अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि वह 16 जुलाई को शाम 5 बजे जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करेंगे।

AAP नेताओं ने भी किया समर्थन

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनसे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को गंभीरता से काम करना चाहिए ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator