Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज सुबह एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है की अरविंद केजरीवाल को अपनी अंतर आत्मा की आवाज़ सुनाई दे रही है जो उनसे कह रही की सत्ता अब उनसे दूर हो रही हैं। उनके साथ पत्रकार सम्मेलन में प्रवक्ता शुभेनदू शेखर अवस्थी एवं यासिर जिलानी भी थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता जाने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं। केजरीवाल के कल शाम पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर कहने से उनके मन का वो काला सच फिर से सामने आया जो पहली बार 2019 में नजर आया था पर सच यह है की  केजरीवाल को जेल से बेल तो मिल गई पर उसी दिन से उनकी राजनीतिक शख्सियत खत्म हो गई है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़े : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की अपनी सत्ता खोने का बदला केजरीवाल जी आप दिल्ली वालों से ले रहे हैं — केजरीवाल जी आप भाजपा को कोस लीजिए पर प्लीज दिल्ली में तनाव ना फैलाईये, दिल्ली का विकास रोक कर खजाना लूट कर आप बहुत नुकसान कर चुके अब दिल्ली का समुदाय सौहार्द ना बिगाड़ो भाई। कुर्सी नाटक से आज सुबह जारी एक घटिया पोस्टर तक आपने गत 4 माह में हर सुबह दिल्ली वालों को भाजपा को कोसा है केजरीवाल जी अब और नही सह पायेगी दिल्ली। केजरीवाल आपका आज का पोस्टर आपके चरित्र को आपकी हताशा को दर्शाता है, भाजपा इसकी निंदा करती है और थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो इसको वापस लो। 13 सितंबर को माननीय सुप्रीम कोर्ट की सख्त शर्तों के साथ एक कागज़ी मुख्य मंत्री के रूप में जेल से बाहर आये अरविंद केजरीवाल ने उसी दिन इस्तीफा ना देकर राजनीतिक आत्महत्या की थी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की सच कहूं तो 17 सितंबर 2024 वो दिन था जिस दिन से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक छटपटाहट देखते ही बनती है।

1. राजनीतिक पद से साधारणता लोग इस्तीफा सीधे सीधे देते हैं पर केजरीवाल ने दो दिन बाद इस्तीफा दूंगा जैसी अनोखी घोषणा की थी, शायद सोचा था की मेरी घोषणा से दिल्ली में जन आंदोलन खड़ा हो जायेगा और मेरा पद बच जायेगा।

2. 21 सितंबर को आतिशी मार्लेना के मुख्य मंत्री शपथ लेते ही उनको अस्थाई मुख्य मंत्री कहना ना सिर्फ संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान था बल्कि 21 सितंबर को आतिशी मार्लेना को अस्थाई मुख्य मंत्री कह कर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पुरानी महिला विरोधी सोच को फिर से दर्शाया था।

3. अगले ही 22 सितंबर को मुख्य मंत्री कार्यालय में आतिशी मार्लेना से दो कुर्सी नाटक करवा कर केजरीवाल ने मुख्य मंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा तार तार की थी।

4. 25 अकटूबर में विकासपुरी से लेकर 30 नवम्बर को ग्रटेर कैलाश पदयात्रा तक अरविंद केजरीवाल ने खुद पर हमले का कार्ड चलाने की भरसक कोशिश की पर इस बार 2015 के थप्पड़ जैसी झूठी कहानी जमी नही।

5. पूरा दिसंबर 2024 अरविंद केजरीवाल बंग्लादेशी एवं रोहिंग्याओं के वोट कटने से बचाने के, उनके नये वोट बनवाने के दबाव डालते रहे। जहां केजरीवाल पूरा दिसंबर दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक डेमेज कंट्रोल के लिए मुस्लिम रोहिंग्या वोटर जुड़वाने को बेताब दिखे वहीं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तो मृत एवं शिफ्टिड वोटर को बनाये रखने के लिए फड़फड़ाते रहे।

6. लोग नव वर्ष 1 जनवरी 2025 को खुशियाँ बांटते हैं पर केजरीवाल-मार्लेना ने उपराज्यपाल मंदिर तुड़वा देंगे जैसी झूठी खबर उड़ा कर दिल्ली का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की पर सफल नही हुए।

7. चार दिन पहले आपसे राकेश टिकैत मिले थे और कल 9 जनवरी को केजरीवाल आपने दिल्ली के जाट समाज को राजनीतिक रूप से उकसाने की कोशिश की जो शर्मनाक है पर पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह एवं पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जाटों को दिल्ली देहात को धोखे पर आपकी पोल खोल डाली।

8. केजरीवाल जी आपको नई दिल्ली विधानसभा में हार सामने दिख रही है और उसी के चलते आप इतना बौखला गये होषकी कल 9 जनवरी को ही देर शाम आपने चुनाव अधिकारियों की निषपक्षता पर सवाल खड़े कर दिए।

9. अरविंद केजरीवाल जी आप हमेशा से पूर्वांचल विरोधी थे, हैं और रहेंगे और यह काला सच कल 9 जनवरी की शाम को एक बार फिर आपके मुंह से निकला — केजरीवाल जी बताओ आप पूर्वांचल के लोगों से इतनी नफरत क्यों करत हो ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली वाले अब और नही सहेंगे दिल्ली को “आप” के पाप के राज से 5 फरवरी को मुक्त करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator