सोशल संवाद / डेस्क : दिग्गज गायिका Asha Bhosle की तबीयत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद फैंस में चिंता का माहौल है।
यह भी पढे : शाहिद-रश्मिका-कृति की फिल्म का पहला गाना ‘Jab Talak’ रिलीज, वेकेशन वाइब ने जीता फैंस का दिल
मीडिया में पहले खबर आई थी कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, लेकिन परिवार ने इन खबरों को गलत बताया है। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें थकान और चेस्ट इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है और जरूरी इलाज किया जा रहा है। परिवार ने सभी से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और उनकी निजता का सम्मान करें।
आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक हैं, जिनकी तबीयत को लेकर हर अपडेट उनके चाहने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।









