Dr Abhishek Child Care

Asian Games 2026: भारत ने जीता पहला Gold, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया

By Riya Kumari

Published :

Follow
Asian Games 2026: भारत ने जीता पहला Gold, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Aichi-Nagoya में चल रहे Asian Games 2026 में भारत ने अपना पहला Gold Medal जीत लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने Asian Games में लगातार दूसरी बार क्रिकेट का Gold Medal जीता है।

यह भी पढे : Asian Games 2026: पाकिस्तान को 3-0 से हराकर भारत की महिला Table Tennis Team क्वार्टरफाइनल में

भारत ने बनाए 216 रन

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए।

वहीं शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद ऋचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोककर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

69 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लगातार दूसरी बार Asian Games Champion बनी भारतीय महिला टीम

भारत ने इस मुकाबले को 147 रन से जीतकर Asian Games में महिला क्रिकेट का Gold Medal बरकरार रखा। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Asian Games 2026 में भारत ने इससे पहले Shooting में Silver Medal से अपना पदक अभियान शुरू किया था। अब महिला क्रिकेट टीम के Gold ने भारत के खाते में पहला स्वर्ण पदक जोड़ दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version